सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Dysentery symptoms and treatment




पेचिश,अतिसार (diarrhoea) रोग के लक्षण :


Dysentery symptoms and treatment

diarrhoea







पेचिश पेट से सम्बंधित रोग है | यह रोग उड़द, चना , मावा आदि से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से और हल्के पदार्थों का भी अधिक मात्रा में सेवन करने से होते हैं | जो भोज्य पदार्थ अधिक तेल,घी से युक्त हो या अधिक मसाले के मिश्रण से बने हो, उनसे भी पेचिश की बीमारी को हो जाती है |



इस रोग में बार-बार पेट में मरोड़ सी होती है ,और शौच जाने की शंका बनी रहती है ,दस्त अधिक नहीं होते हैं , दस्त की जगह इसमें चिकनाई लिया हुआ पदार्थ जिसे आंव कहते हैं, मिला रहता है | कभी-कभी खून भी आ जाता है, परंतु कभी-कभी खून और आंव दोनों मिले हुए आते हैं | पेट और गुदा में एंठन सी होती है | जिससे रोगी को पीड़ा अधिक होती है | और बेचैनी सी होने लगती है कभी-कभी सामान्य रूप से बुखार भी आ जाता है | आज के समय इस रोग में अधिक वृद्धि होती जा रही है और इस रोग के भयंकर परिणाम भी आए दिन सामने आ रहे हैं जैसे - आंतों की सूजन, आंतों का फैल जाना या सिकुड़ जाना, आंतों में घाव हो जाना, संग्रहणी आदि अनेक रोग हैं जिनका रूप भयानक होता है |


पाचन क्रिया का ठीक प्रकार से काम ना करने के कारण खून भी नहीं बन पाता , जिससे रोगी प्रतिदिन कमजोरी का अनुभव करते है |

पेचिश के रोगी का भोजन करने और शौच जाने में बड़ा संबंध देखने को मिलता है | अर्थात रोगी के भोजन करने के उपरान्त , शौच जाने की इच्छा प्रबल हो जाती है | ऐसे रोगी प्रातः काल नित्यकर्म के बाद चाय नाश्ता करने के उपरान्त पुनः शौच के लिए जाना पड़ता है |

ऐसे रोगियों के मल के अंदर बिना पचे प्रोटीन के फाइबर्स मिलते हैं | यह क्रम लगातार वर्षो तक चलता है | तथा रोगी अपने को स्वस्थ मान कर इसकी चिंता नहीं करता इसका कारण यह भी है, कि उसे अप्रत्यक्ष रूप से अपने स्वास्थ्य में कोई अंतर नहीं दिखाई देता | परंतु जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, रोगी अपने अंदर कमजोरी के अनेक लक्षण में अनुभव करता है, इससे पेट में गैस बननी प्रारंभ हो जाती है, जिसके कारण कभी-कभी बेचैनी महसूस होती है, इसके अतिरिक्त खून की कमी (anaemia) हो जाती है | मुंह में छालों की शिकायत भी हो जाती है,और मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है, कई बार रोगी को लगता है कि उसका दिल बैठ रहा है , कभी-कभी युवावस्था में रोगी के चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं |


इलाज़ :


1 . 1 तोला दूधी बूटी लें उसे साफ़ पानी में अच्छी तरह पीस लें फिर उसे अच्छी तरह छान कर पियें यह दस्त में बहुत ही लाभकारी है |

2 . इंद्रजौ का चूर्ण पांच-पांच ग्राम की मात्रा में दिन में तीन बार साफ़ एवं सादा पानी से लें |

3 . ईसबगोल की भुसी दिन में तीन बार पांच-पांच ग्राम की मात्रा में साफ़ एवं सादा पानी से लें |

4 . प्रतिदिन लगातार दो पके हुए केले के गूदे में गुड़ , नामक अथवा दही मिलाकर खाने से कुछ ही दिनों में पेचिश रोग जड़ से चला जाता है |

5 . पांच ग्राम पिप्पली ,पांच ग्राम काली मिर्च , दो ग्राम काला नमक ,पांच ग्राम अजवायन |इन सब को अच्छी तरह पीस लें |प्रातः पांच ग्राम चूर्ण का सेवन करने के पश्चात सहजन की छाल के काढ़े को पी लें |

6 . 20 ग्राम आंवला थोड़े से पानी में भिगो दें जब यह नरम हो जाए तो थोड़ा सा नमक मिलाकर पीस लें और 1-1 माशे की गोलियां बनाकर सुबह-शाम एक-एक गोली खाएं इससे आमाशय और आंतों के दुर्बलता से आने वाले दस्त बंद हो जाएंगे |

7 . आम की सूखी हुई गुठली की मिगी और भुनी हुई सौंफ बराबर मात्रा में लें और अच्छी तरह पीस लें | इस मिश्रण को प्रतिदिन सुबह -शाम पांच-पांच ग्राम की मात्रा में साफ़ पानी के साथ ले |यह सभी तरह के दस्तों में लाभदायक औषधि है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...