सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10 amazing health benefits of mango food

आम खाने के स्वाथ्य लाभ :

यह बात याद रखे हैं कि खाने से पहले आम को ठंडे पानी में डालकर रखना चाहिए अथवा फ्रिज में लगाकर ठंडा कर लें क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है | आम के साथ यदि ठंडा दूध पिया जाए तो यह और भी अधिक शक्ति देता है| कई लोग अपने अंदर मर्दाना कमजोरी महसूस करते हैं ऐसे लोगों के लिए आम लाभदायक सिद्ध हुआ है |

        

 health benefits of mango food




पेट के कीड़े के लिए :

पेट के कीड़े अक्सर बच्चों के पेट में ज्यादा पाए जाते हैं | इसके लिए आम की गुठली को भूनकर उसका चूर्ण तैयार कर लें जिस किसी के पेट में कीड़े हो उसे आधा चम्मच एक बार थोड़े से गर्म पानी के साथ सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं | 



पेचिश -Dysentery:

जिस प्राणी को पेचिश की शिकायत हो उसे आम की गुठली को पीसकर छाछ में डालकर पिलाने से पेचिश ठीक हो जाते हैं |

टी .बी -T .B :

एक कप आम के रस में 60 , ग्राम शहद मिलाकर सुबह शाम दिन में दो बार देते रहें | यह कोर्स कम से कम दो महीने तक करने से टीवी रोग ठीक हो जाता है |

 

दिमागी कमजोरी अथवा सिर दर्द के लिए :

एक कप आम का रस चौथाई कप दूध ,एक चम्मच अदरक का रस , थोड़ी सी चीनी इन सबको मिलाकर सुबह खली पेट  पीते रहने से दिमाग की कमजोरी दूर हो जाती है | साथ ही जिन लोगों को पुराना सिर दर्द हो वह भी ठीक हो जाता है |

हैज़ा :

25 ग्राम आम की कोपलों को अच्छी तरह पीसकर एक गिलास पानी में उबाल लें जब पानी आधा रह जाए तो उसे नीचे उतार कर किसी बारीक़ छलनी से छान कर गर्म-गर्म दिन में दो बार पिलाने से  हैज़ा ठीक हो जाता है |

बवासीर एवं पेचश :

मीठा आम का रस आधा कप , मीठा ताज़ा दही 25 ग्राम और एक चम्मच अदरक का रस इन सबको मिलाकर पीने से पुरानी से पुरानी बवासीर दूर हो जाती है गर्म चीजों का परहेज जरूर करें |

पेट रोग और उपचार :

रेशे वाला आम अधिक गुणकारी होता है , इससे ही कब्ज दूर होती है | बस ऐसे ही आम लेकर इन्हें चूसें और ऊपर से दूध पीएंं इससे पेट की सारी अंतड़ियां नरम होकर साफ हो जाएंगी जिससे आपकी पाचन शक्ति बढ़ेगी |

सौंदर्य वर्धक :

निरंतर आम के सेवन से त्वचा का रंग साफ हो जाता है, चेहरे में निखार शरीर में चुस्ती यह सब आम चूसने के ही लाभ हैं |

मधुमेह :

आम और जामुन का रस बराबर मिलाकर निरंतर पीते रहने से मधुमेह रोग ठीक हो जाता है |

पथरी :

आम के ताज़ा पत्तों को छाया में सुखाकर बहुत बारीक पीस लें | इन्हें बारीक छलनी में छान कर 8 ग्राम हर रोज बासी पानी के साथ सेवन करने से पथरी रोग से मुक्ति मिल जाती है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...