सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

best home remedies for facial beauty


चेहरे पर मुंहासे झाइयां फुंसियों केआयुर्वेदिक उपचार :


दोस्तों हमारे जीवन में सुंदरता का बड़ा ही महत्व है | सुंदर दिखने के लिए स्त्री हो या पुरुष क्या-क्या करते हैं कितना पैसा खर्च करते हैं | लेकिन ब्यूटी पार्लर अथवा सैैलून से पाई गई सुंदरता कुछ ही क्षणों के लिए होती है | जब मेकअप उतरता  है | तो वही चेहरा इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में हमारी स्किन के ऊपर जिस तरह की क्रीम अथवा फेसपैक लगाते हैं वह सब केमिकल द्वारा निर्मित होते हैं | जिससे हमारी त्वचा और ज्यादा खराब होती है | अगर आप भी घरेलू उपचार या आयुर्वेद में विश्वास रखते हैं | तो हम सुन्दरता के लिए घरेलु उपचार बता रहे है | एक बार अवश्य आजमाकर देखे |



Pimples 


चहरे की सुन्दरता के लिए :

आपकी त्वचा का रंग सांवला या काला है, जगह -जगह चकत्ते या झाइयां पड़ गई हैं , अन्य लोगों की तरह आपके चेहरे पर चमक नहीं है, तो कदापि चिंता ना करें इन सभी परेशानियों का एक ही हल है |
1. 50 ग्राम इमली पानी में डाल दें जब वह फूल जाए तो मसलकर चटनी की तरह बना लें और नित्य प्रतिदिन त्वचा पर लेप करें 20 मिनट बाद ठंडे पानी से स्नान करें आपकी त्वचा मुलायम होने के साथ-साथ रंग गोरा होने लगेगा चेहरे के दाग धब्बे मिट जाएंगे |
2.  2 नींबू निचोड़ कर एक बाल्टी पानी में मिलाएं और स्नान करें बेहद गुणकारी नुस्खा है अवश्य आजमाएं |

मुहांसे :

मुंंहासों के कारण भी चेहरा भद्दा लगता है |
1. जायफल और लाल चंदन को पानी में घिसकर चेहरे पर लेप करने से मुंंहासे जड़ से चले जाते है |
2. चौथाई नींबू का रस थोड़ी सी हल्दी और चुटकी भर नमक मिलाकर थोड़े से पानी में गुनगुना कर ले | फिर इस लेप को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर तक लगा रहने दें | मुंंह को ठंडे पानी से धोएं यह क्रिया सप्ताह में एक बार करने से मुंंहासे नहीं होंगे |
3. नीम की जड़ को पानी में घिसकर चेहरे पर लगाने से मुंंहासे नहीं होते और जो होते हैं वह भी नष्ट हो जाते हैं |

चेहरे की झुर्रियां एवं  झाइयां :

1. नींबू का रस और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं झुर्रियां और झाइयां समाप्त हो जाएंगी |
2.  30 ग्राम अजवायन बारीक पीस कर  30 ग्राम दही में मिलाकर रात को मुंह पर लगाएं |
3. मसूर को नींबू के रस के साथ पीसकर चेहरे पर लेप करने से झाइयां नहीं होती |

चेहरे की फुंसियां :

1. अरबी ( अरई )  के पत्तों को जलाकर उसकी राख तेल में मिलाकर लगाएं फुंसियां ठीक हो जाएंगी |
2. करेले की जड़ पीसकर फुंसियों पर लगाएं जल्द आराम मिलेगा |
3.  नीम की कोपलेंं  छाछ में पीसकर फुंसियों पर लेप करने से फुंसियां शीघ्र नष्ट हो जाती हैं |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Dysentery symptoms and treatment

पेचिश,अतिसार (diarrhoea) रोग के लक्षण : diarrhoea पेचिश पेट से सम्बंधित रोग है | यह रोग उड़द, चना , मावा आदि से बने खाद्य पदार्थों के सेवन से और हल्के पदार्थों का भी अधिक मात्रा में सेवन करने से होते हैं | जो भोज्य पदार्थ अधिक तेल,घी से युक्त हो या अधिक मसाले के मिश्रण से बने हो, उनसे भी पेचिश की बीमारी को हो जाती है | इस रोग में बार-बार पेट में मरोड़ सी होती है ,और शौच जाने की शंका बनी रहती है ,दस्त अधिक नहीं होते हैं , दस्त की जगह इसमें चिकनाई लिया हुआ पदार्थ जिसे आंव कहते हैं, मिला रहता है | कभी-कभी खून भी आ जाता है, परंतु कभी-कभी खून और आंव दोनों मिले हुए आते हैं | पेट और गुदा में एंठन सी होती है | जिससे रोगी को पीड़ा अधिक होती है | और बेचैनी सी होने लगती है कभी-कभी सामान्य रूप से बुखार भी आ जाता है | आज के समय इस रोग में अधिक वृद्धि होती जा रही है और इस रोग के भयंकर परिणाम भी आए दिन सामने आ रहे हैं जैसे - आंतों की सूजन, आंतों का फैल जाना या सिकुड़ जाना, आंतों में घाव हो जाना, संग्रहणी आदि अनेक रोग हैं जिनका रूप भयानक होता...

The amazing health benefits of cloves

लौंग के आश्चर्यजनक लाभ:  हमारी रसोई ऐसे अनेक मसालों से भरी रहती है जिनके इस्तेमाल से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है |  परन्तु हम सही जानकारी के अभाव में इनका उपयोग नहीं कर पाते | बुजुर्गो को तो इनकी सही जानकारी होती है | परन्तु युवा पीड़ी इन सबसे अनजान है | परन्तु हल्दी के बारे में तो हम सभी जानते है , की हल्दी में कितने सारे गुण होते है ? हल्दी हमारे खाने से लेकर शरीर पर लेप करने तक हमारे शरीर की कितनी रक्षा करती है , हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण की वजह से घाव भरने और उसे ठीक करने से लेकर सुन्दरता प्राप्त करने तक में इसका प्रयोग किया जाता है | इसी तरह लौंग भी औषधीय गुणोंं का खजाना है |  health benefits of cloves   लौंग के औषधीय गुण : लौंग भी हल्दी की ही तरह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत ही उपयोगी है | लौंग में  (potassium, iron, calcium,phosphorus, magnesium, Omega 3 and fibre) पोटेशियम ,आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, ओमेगा 3 एवं फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पायेंं जाते है जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है | प्रति दिन रात्रि को सोने से प...