सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

home remedies for mouth ulcers

मुंह के छाले:

मुंह के छालों से सचमुच बहुत परेशानी होती है किसी भी खाने पीने में कोई स्वाद नहीं आता और कुछ खाओ तो जलन होती है स्वभाव भी चिड़चिड़ा हो जाता है | तो क्यों न कुछ घरेलु नुस्खे आजंंमाए जाए |



1. पानी में एक चम्मच फिटकरी डाले ,उसे अच्छी तरह से मिला ले ,इस पानी से दिन में  चार समय कुल्ला करने      से छालों में आराम मिलता है |

2. रात को सोते समय छालों में मक्खन या घी लगा ले छालो में जलन नहीं होगी |

3. छोटी हरड़ थोडा पानी मिला कर घिस ले इस लेप को चालो पर लगाए |

4. बेलपत्र के पत्ते दिन में तीन चार बार चबाएं छाले जल्दी ठीक हो जायेंगे |

5. छोटी पीपल को पीसकर शहद में मिलाकर छालो के ऊपर लगाने से छाले जल्दी ठीक हो जाते है |

6. भोजन के बाद एक चम्मच त्रिफला चूर्ण लेने से उदर ठीक रहता है और छाले भी नहीं होते |

7. कथ्ते के साथ अमरुद की पत्तिया चबाने से छाले जल्दी ठीक हो जाते है |

8.जिन्हें बार बार छाले होते है उन्हें टमाटर ज्यादा खाने चाहिये टमाटर के रस को पानी में मिलाकर कुल्ला करने    से छाले ठीक हो जाते है | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...