सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How to take care of eyes?

दोस्तों आंखों के बारे में मैं पहले भी एक लेख लिख चुका हूं | इसे आप यहां क्लिक Eye Diseases करके पढ़ सकते हैं | आंखे हमारे शरीर का एक बहुमूल्य अंग है | इसलिए आँखों की देखभाल हमें बहुत ही सावधानी से  करनी चाहिए |








आंख आना  :

आँख आने पर गाय के दूध में रुई को भिगोकर उस पर फिटकरी के चूर्ण को छिड़कर आँखों पर बांधे | 

आंख की गुहेरी :

आंखों की पलकों पर जो छोटी-छोटी फुंसियां हो जाती हैं उन्हें गुहेरी कहते हैं |

  1.  पुदीने और धनिया की हरी पत्तियां पीसकर पलकों पर लेप करने से गुहेरी ठीक हो जाती है |
  2. इमली के बीज (गिरी ) को साफ कर पत्थर पर घिसकर आंखों पर लगाएं |
  3. हल्दी को स्त्री के दूध में घिसकर आंखों पर लगाएं | आश्चर्यजनक फायदा होगा |

आँखों से पानी आना :

  1. अमरूद को आग में भूनकर खाने से आंखो का पानी गिरना बंद हो जाता है |
  2. धनिया पुदीने की चाय में चुटकी भर नमक मिलाकर पिए |
  3. दो छोटी इलायची पीस कर रात को एक गिलास दूध में उबालकर पीने से आंखों से पानी आना बंद हो जाता है |
  4.  रात के समय त्रिफला पानी में भिगो दें सुबह उस पानी को छानकर कर आंखों पर छींटे मारे |  अचूक औषधि है |

दृष्टि दुर्बलता यह नजर की कमजोरी :

आंखों से कम दिखाई देना ही दृष्टि दुर्बलता है |


  1.  इलायची के दानों का चूर्ण और शक्कर बराबर मात्रा में लेकर एरंड का तेल मिलाएं 4 ग्राम की मात्रा 40 दिन तक इस्तेमाल करें आश्चर्यजनक रूप से फायदा होगा और नेत्र ज्योति बढ़ेगी |
  2. संतरे के रस में पिसी हुई कालीमिर्च और सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें दृष्टि दोष से मुक्ति मिलेगी 
  3.  सहजन का रस और शहद बराबर मात्रा में मिलाकर काजल बनाएं और प्रतिदिन आंखों में लगाएं निश्चित लाभ होगा |

मोतियाबिंद  :
आंख की पुतलियों पर पर्दा पड़ना ही मोतियाबिंद के लक्षण है | 

  1. बादाम की गिरी और 7 दाने कालीमिर्च को पीसकर पानी में मिलाकर छान लें और मिश्री डाल कर सेवन करें शीघ्र लाभ होगा |
  2. 10 मिलीग्राम प्याज का रस 10 मिलीग्राम शहद में 2 ग्राम भीमसेनी कपूर मिलाकर शीशी में रख ले और रात को सोते समय सलाई से आंखों में लगायेंं |
  3.  गाजर पालक और आंवले के सेवन से मोतियाबिंद नहीं बढ़ता | इसलिय मोतियाबिंद के रोगी इनका अधिक से अधिक सेवन करे |
  4.  सौंफ धनिया बराबर मात्रा में लेकर उसमें भूरी शक्कर मिलाएं और 10 ग्राम की मात्रा का प्रतिदिन सेवन करें |
  5. पुरानी ईद का टुकड़ा पीसकर छान लें फिर उसे आक के दूध से तर करें और रख दे | जब दूध सूख जाए तो 10 ग्राम चूरे में पांच लौंंग पीसकर मिला लें और दिन में 5 से 6  बार सूंघे | बहुत ही अच्छी औषधि है |
  6.  सुपारी को पानी में पत्थर पर घिसकर लगाने से आंख की सूजन दूर होती है |

रतौंधी :

 आंख से धुंधला दिखाई पड़ना रतौंधी रोग के लक्षण हैं |
  1. टमाटर के रस का सुबह-शाम सेवन करने से रतौंधी रोग दूर हो जाता है |
  2. टब में पानी भरकर उसमें अपना चेहरा डालकर लगातार आंखें खोले रखें ऐसा करने से आंखों की ज्योति बढ़ेगी |
  3.  10 ग्राम बेल के पत्ते ,6 दाने कालीमिर्च ,और 25 ग्राम चीनी को पानी में बारीक पीसकर सुबह-शाम सेवन करें |

आँखों में जलन होना :

  1. गाय के दूध का मक्खन लगाने से आंखों की जलन दूर होती है |
  2.  दही की मलाई का पलकों पर लेप करने से आंखो की जलन खत्म हो जाती है |
  3.  हल्दी फिटकरी और इमली के पत्तों की पुल्टिस बना कर आंखों की सिकाई करें आंखों की जलन मिट जाएगी |

रोहे :
यह आंखों में अंधापन लाने वाला खतरनाक रोग है यह बच्चों में अधिक होता है |

  1.  भोजन के साथ बेल और गाजर के मुरब्बे का सेवन करने से रोहे रोग से राहत मिलती है |
  2.  तुलसी, अदरक, शहद और प्याज का रस मिलाकर दिन में सेवन करें रोहे में लाभकारी है |
  3.  ईसबगोल की भूसी में आंवले का चूर्ण बराबर मात्रा में मिलाकर दूध के साथ सेवन करें |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...