सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

measles disease and its Treatment

शीतला माता रोग -सावधानी और परहेज़ ही उपचार :

 दोस्तों हर घर में बच्चों , बुजुर्गों अथवा युवाओं को शीतला माता का रोग (खसरा) अवश्य ही होता है | इस रोग से शायद ही कोई घर अछूता हो | इस रोग का इलाज सावधानी ही है | इस रोग में बहुत ही परहेज़ से रहना पड़ता है | और बहुत सावधानी बरतनी पड़ती हैं |

 azadirachta indica


रोग की पहचान कैसे करे :

इस रोग की पहचान यही है की सबसे पहले रोगी को बुखार आता है , इस बुखार में रोगी को कभी गर्मी तो कभी सर्दी लगती है |
रोगी के शरीर पर चेचक के आकार की फुंसियांं सी निकलने लगती है , जो कुछ ही दिनों में बड़ी -बड़ी हो जाती है | 
सात दिनों तक निकलने वाली इन फुंसियों को ही शीतला माता कहते है |

उपचार : 

शीतला माता जब अपने पूर्ण रूप से प्रकट हो जाए तब रोगी के चरपाई के निचे (कंडो) उपलों की राख बिछा दे ,
और नीम की पत्तियों सहित टहनी से रोगी के कमरे की हवा करते रहे जिससे कोई  मक्खी, मच्छर रोगी के कमरे में ना रहे | रोगी को ऐसी जगह रखें जहां शुद्ध एवं ठंडी हवा हो | रोगी को ठंडा पानी पिलाते रहे | 
ठंडे पानी में हल्दी घोल कर पीने से बैचेनी नहीं होती है |

परहेज़ -बचाव -सावधानी :

रोगी के आस-पास किसी भी तरह की कोई गंदी वस्तु ना हो | घर में कोई स्त्री मासिक धर्म से हो तो उसे रोगी के पास ना जाने दे |
नीम के पत्ते ,तुलसी के पत्ते ,गंगाजल हमेशा रोगी के पास रखे, और सफाई का विशेष ध्यान रखे |
घर में मांस ,शराब और किसी भी तरह के नशीले पदार्थो का सेवन ना करे और ना किसी को करने दे |
गंदी एवं अश्लील बाते घर में अथवा रोगी के पास ना करे |    

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...