सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Yoga has amazing health benefits



 Daily 3 Minute Yoga Can  Your Health

 

 Yoga 




भागती दौड़ती जिंदगी में आपको अपने लिए वक्‍त नहीं मिलता और ऐसे में इसका खामियाजा आपकी सेहत को भुगतना पड़ सकता है। लेकिन, अगर आप से कहा जाए कि आप इस सबके बीच भी आप योग कर सकते हैं तो आपको हैरानी होगी। हालांकि, अधिकतर लोग यही सोचते हैं कि एक घंटे से कम समय के लिए योग करने का कोई फायदा नहीं। लेकिन, हकीकत में अगर आप केवल कुछ मिनट ही योग कर लें आपको काफी फायदा हो सकता है। 

 सबसे अच्‍छी बात यह है कि कुछ समय के लिए ही योग करने से आपको काफी फायदा होता है। और इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में फिट करने में कोई परेशानी भी नहीं होती। आप इसे कहीं भी कर सकते हैं। घर, दफ्तर या फिर सफर के दौरान भी योग कर आप इसका फायदा उठा सकते हैं। इससे आपकी सेहत को काफी लाभ मिलता है। 


आप अपनी जिंदगी में योग को कभी भी शामिल कर सकते हैं। इसके कई तरीके होते हैं। सामान्‍य समझी जाने वाली स्‍ट्रेचिंग के जरिये भी आप सेहत बना सकते हैं। स्‍ट्रेचिंग भी योग का ही एक रूप है और इससे आपके शरीर को बेकार की जकड़न से छुटकारा मिलता है।

अगर आप थके हुए हैं अथवा बहुत अधिक तनाव में हैं तो योग के एक दो आसान आपको इससे निजात दिला सकते हैं और साथ ही आपकी सेहत को एक बार फिर दुरुस्‍त कर सकते हैं। कुछ देर योग करने से ही आप पूरा दिन सेहतमंद और शांत रहते हैं। साथ ही आपकी ऊर्जा का स्‍तर भी काफी अधिक होता है। आपकी एकाग्रता बढ़ी है और आप चीजों को बेहतर तरीके से कर पाते हैं। इससे आपका दिल भी सेहतमंद रहता है और दिमाग की कार्यक्षमता में भी इजाफा होता है |


 yoga 


                                                                       

दो मिनट के योग

कुछ ही देर में जो योगासन आपकी सेहत को सुधार सकते हैं। आप इस दौरान सूर्य नमस्‍कार कर सकते हैं। सूर्य नमस्‍कार में 12 आसन होते हैं, जिनसे आपके पूरे शरीर का व्‍यायाम हो जाता है। इसके साथ ही आप कमर और कूल्‍हे की स्‍ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। हालांकि सूर्य नमस्‍कार आप यात्रा के दौरान नहीं कर सकते हैं, लेकिन स्‍ट्रेचिंग तो की ही जा सकती है। ऑफिस और यात्रा के दौरान आपको लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठना पड़ता है, ऐसे में मांसपेशियों में अकड़न आ जाती है। स्ट्रेचिंग से यह अकड़न दूर होती है और साथ ही साथ मांसपेशियों के चोटिल होने का खतरा भी कम हो जाता है।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...