सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

14 Amazing Health Benefits of Pomegranate Eating



एक अनार सौ बीमार :

दोस्तों यह एक प्राचीन कहावत है | कि" एक अनार सौ बीमार " इस कहावत से ही यह अंदाज़ा लगाना मुश्किल नहीं है | कि अनार हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है |

 pomegranate health Benefits



वैसे कंधारी अनार को सबसे अधिक गुणवान और श्रेष्ठ माना जाता है | जहांं तक स्वास्थ का सम्बन्ध है , तो अनार का रस ,अनार का शर्बत हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी सिध्द हुए है |

1.सौंदर्य बढ़ाने में अनार का महत्व :

यदि आप अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए केमिकल रहित क्रीम पाउडर अथवा अन्य श्रृंगार सामग्री उपयोग करते हैं | तो इसके बजाय आप अनार के छिलकों को सुखाकर बारीक पीसकर उसका पाउडर बना लें, और उसे गुलाब जल में मिलाकर उसको अपने चेहरे पर और पूरे शरीर पर उबटन की भांति मलेंं तो  शरीर के सारे चर्म रोग जाते रहेंगे चेहरे से दाग धब्बे समय से पूर्व पढ़ने वाली झाइयां भी गायब हो जाएंगे और चांद की भांति मुस्कुराता चेहरा नज़र आएगा |

2.पेट के रोगों में अनार के फायदे :

बढ़ते हुए पेट ( मोटापे ) से हर आदमी  चिंतित है | परंतु जब अनार हैं, तो ऐसी चिंता की जरूरत ही क्यों ? याद रखें हमारे शरीर में पेट का कार्य ऐसा है, जो हमारे शरीर को पूरा इधन देकर जीवित रखता है | परंतु जब पेट में खराबी आती है , तो तिल्ली , जिगर की कमजोरी , संग्रहणी , दस्त , कब्ज , पेट का दर्द , अंतड़ियों की सूजन जैसे रोग हमें घेर लेते हैं | यही नहीं इन रोगों के कारण हमारे शरीर का पूरा ढांचा बिगड़ जाता है  | इसलिए मैं आपको इन लोगों से मुक्त करवाने का रास्ता सब विस्तार से बता रहा हूं |

3.मोटापा :

अधिक मोटे लोगों को अनार का रस कम लेना चाहिए , क्योकि अनार रक्त वर्धक होने के कारण शरीर को मोटा करता है |

4.पेचिश संग्रहणी :

 15 ग्राम अनार के सूखे छिलके और दो लौंग लेकर उन्हें पीसकर एक गिलास पानी में 10 मिनट तक उबालें फिर उसे नीचे उतारकर बारीक कपड़े से छान लें | अब इसे दिन में तीन बार रोगी को पिलाते रहे तीन-चार दिन के सेवन से दस्त ठीक हो जाएंगे |
संग्रहणी रोग वालों को इसे लंबे समय तक पीते रहना चाहिए |

5.पेट दर्द :

अनार के दानो को निकालकर इसमें पीसी काली मिर्च और काला नमक मिलाकर चूसते रहे इससे पेट का दर्द ठीक हो जायेगा |

6.नाक से खून आना ( नकसीर ):

रोगी के नथनों में अनार का रस डालने से खून आना बंद हो जाता है | यदि पुराना बुखार साथ में हो भी हो तो भी ठीक हो जाएगा |

7.औरतों को अधिक मासिक धर्म आना :

अनार के सूखे छिलके पीसकर छान ले , इसमें यदी चाहे तो कुंजा मिश्री बारीक पीस कर मिला लें , इससे स्वाद बदल जाता है  ,और औरतों को खाने में भी आसानी होती है , इसे एक चम्मच दिन में तीन बार औरत को खिला देने से अधिक मासिक स्राव आना बंद हो जाएगा |

8.मुहंं से दुर्गन्ध और पानी आना :

अनार के छिलकों को सुखाकर उन्हें बारीक पीसकर सुबह-शाम ताजा पानी के साथ सेवन करने से यह रोग ठीक हो जाते हैं |

9.खांसी :

8. ग्राम अनार का छिलका 1. ग्राम काला नमक दोनों को मिलाकर बारीक पीस लें फिर इनमें दो चम्मच शहद मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बना लें , और एक गोली 1 घंटे के पश्चात मुंह में डालकर चूसते रहने से खांसी ठीक हो जाती है |

10.अधिक पेशाब का आना :

5 . ग्राम अनार के छिलके को पीसकर चूर्ण बना लें , इसे एक-एक चम्मच दिन में 2 बार 1 माह तक लेते रहने से पेशाब रोग ठीक हो जाते हैं |

11.खून की कमी :

विटामिन की कमी के कारण ही शरीर में खून की कमी आ जाती है | अनार का रस खून की कमी को पूरी तरह से दूर करने में समर्थ है | इसलिए ऐसे रोगी सुबह शाम दिन में दो बार अनार का रस पिएंं |

12.पागलपन के दौरे ( हिस्टीरिया ) :

20 . ग्राम अनार के पत्ते ,
20 . ग्राम गुलाब के ताज़ा फूल 
इन  दोनों को 600 . ग्राम पानी में उबाल लेंं , फिर इन्हें बारीक कपड़े में छानकर इसमें , 25 . ग्राम देसी घी मिला लेंं , प्रतिदिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से पागलपन(हिस्टीरिया ) के दौरे बंद हो जाते है  |

13.जिगर की खराबी :

जिन लोगों का जिगर खराब हो गया है , अथवा बढ़ गया है | उन्हें सुबह उठकर खाली पेट आधा गिलास अनार का रस काला नमक डालकर एक चम्मच पुदीने के रस के साथ एक माह तक निरंतर पीने से ठीक हो जाएगा |

14.भूख न लगना :

आधा गिलास अनार का रस त्रिफला के साथ सेवन करने से पेट के सारे रोग ठीक हो जायेंगे और भूख भी खूब लगने लगेगी |
जिन लोगो को गर्मी अधिक लगती हो वह प्रतिदिन 100 . ग्राम अनार के दाने अवश्य खाएं इससे अधिक गर्मी नहीं लगेगी |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...