सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

The best ways to reduce obesity



 best tips for Reducing Obesity

अगर आप भी वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय एवं दवाइयां खाकर या अपने आहार में परिवर्तन करके थक चुके हैं और अपनी पुरानी फिटनेस दोबारा हासिल करने के लिए जांचे परखे नुस्खों की तलाश कर रहे हैं , तो हम जो बता रहे हैं  उन्हें अपनाएं और फर्क देखें |

हम बता रहे हैं आपको 10 ऐसी टिप्स जो आपका वजन कम करने में आश्चर्यजनक रूप से फायदा पहुंचाएंगी |







 ज्यादा से ज्यादा घर पर बना खाना ही खाएं  :

हम आपको घर पर बना खाना खाने के लिए इसलिए कह रहे हैं ताकि जितना संभव हो सके उतना आप बाहर का खाना खाने से बचे रहे क्योंकी अधिकांश रेस्तरां और फास्टफूड केंद्र "फ्रोजेन" सब्जियों और मांस का उपयोग करते हैं | और वहां परोसे जाने वाले भोजन में आमतौर पर बसा और नमक की मात्रा अधिक होती है |
इसके अलावा वह भोजन आपके सामने तैयार नहीं होता है इसलिए उसकी शुद्धता एवं गुणवत्ता के बारे में आप अनभिज्ञ रहते हैं |
वहीं घर पर बना खाना ना केवल एक स्वस्थ और स्वच्छ विकल्प है बल्कि यह आपके पैसे बचाने में भी मदद करता है |

 family eating





 सुबह का नाश्ता जम कर करे :

सुबह का नाश्ता बहुत ही महत्वपूर्ण है | क्योंकी अगर हम सुबह नाश्ता नहीं करते है तो हमारे मन में  उच्च कैलोरी युक्त भोजन करने की इच्छा प्रबल होती है और उच्च कैलोरी युक्त भोजन हमारे शरीर को फिट रखने में सहायक नहीं होते |
   सुबह का नाश्ता भर पेट करने का यह मतलब नहीं है की जो मन में आया खा लिया | सुबह का नाश्ता सम्पूर्ण भोजन की तरह होना चाहिए , जिसमे महत्वपूर्ण पोषक तत्व , प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेड भरपूर मात्रा में हो |

 eating healthy




तीखा और मसालेदार खाना भी खाए  :

तीखा और मसालेदार खाना भी अवश्य करना चाहिए , क्योंकी हम सभी जानते है की मिर्च वसा को जलाती है , और हमारे चयापचय को तेज़ करती है | 
तीखा खाना खाने का एक कारण यह भी है की जब हम तीखा खाना खाते है तब हमारे खाना खाने की रफ़्तार तीखेपन के कारण कम हो जाती है जिसकी वजह से हम कम खाना खा पाते है | लाल अथवा हरी मिर्च का एक छोटा सा हिस्सा हमें जरुरत से ज्यादा खाना खाने से रोकता है | 
 एक बात का अवश्य ध्यान रखे की खाना तीखा हो किन्तु चिकनाई युक्त (Lubricated) ना हो |

 spice food





हर्बल चाय (Tae) :

जी हां दोस्तों वजन घटाने का और फिट रहने का यह एक बहुत ही असरदार नुस्खा है और इसे तैयार करने में मात्र कुछ मिनट ही लगते हैं | एक कप उबले हुए पानी में आधा छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर डाले और इसे  थोड़ा ठंडा होने दें फिर एक छोटा चम्मच कच्चा शहद मिला दे दिन में दो बार यह चाय पिएंं "सुबह के नाश्ते से आधे घंटे पहले और दूसरा रात में सोने से आधे घंटे पहले" और सिर्फ 1 महीने के अंदर आपको अपने शरीर में एक नया बदलाव नजर आने लगेगा |

 herbal-tea




मुसली ( अन्न और फलो का मिश्रण ) :


मुसली के बारे में अगर आप इंटरनेट पर खोजेंगे तो बहुत सारे web page खुल जायेंगे तब आप जान सकते है की मुसली क्या है | अन्न और फलो के मिश्रण को ही मुसली कहते है | बहुत सी कंपनी इसे पैकिंग करके बेच रही है |लेकिन पैक की हुई मुसली में अधिक शुगर होती है इसलिए अगर आप इसे घर पर ही बनाये तो बहुत ही उत्तम आहार है | मुसली में उच्च मात्रा में फाइबर सामग्री होती है , इसलिए इसे पचने में अधिक समय लगता है और लम्बे समय तक आपको भूख नहीं लगती | वजन घटाने के लिए मुसली एक सर्वोत्तम उपाय है |


अजमोदा की चाय :

अजमोदा के इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है जैसे - वात ,कफ़ ,पित्त और इसके जूस से गर्भाशय की सफाई भी होती है सीर दर्द को दूर करता है अजमोदा ,
लेकिन हम बात कर रहे है अजमोदा चाय की इसकी चाय बनाने के लिए उबलते पानी में थोडा सा अजमोदा डाले और लगभग 10 मिनट तक इसे उबलने दे ,उसके बाद इसे छानकर अजमोदा को अलग कर दे ,और अलग किये हुए पानी यानी अजमोदा की चाय को पिएंं | यह चाय शरीर से विषैैले तत्व निकाल कर बहार कर देती है | अगर आपके शरीर में सुज़न है तो उसे भी ख़त्म कर देगी | इस चाय में विटामिन ए ,के और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है |

साबूदाना   :

साबूदाना एक बहुत ही  स्वदिष्ट भोजन है और इसमें सोडियम भी कम होता है और यह ग्लूटेन रहित होता है यह एक धीमी गति से पचने वाला आहार है इसलिए इससे लम्बे समय तक पेट भरा रहता है | इसलिए इसे व्रत एवं  उपवास में बहुत ही चाव से खाया जाता है | तो साबूदाने को व्रत उपवास के अलावा अपने नियमित आहार में अवश्य शामिल करे |

व्यायाम :

व्यायाम हमारे शारीरिक स्वाथ्य के लिए कितना मत्वपूर्ण है यह हम सभी जानते है | व्यायाम ना सिर्फ हमारे शरीर को स्वथ्य रखता है यह हमारे दिमाग को भी शांत करता है और यह हमारे बालो और त्वचा के लिय भी बहुत फायदेमंद है | 
व्यायाम उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो वज़न कम करने के तरीके ढूंढ रहे है ,व्यायाम तनाव को दूर करता है और असुंंतलित हार्मोन को संतुलित करता है , यह दोनों समस्याएं तनाव और असुंतलित हार्मोन वज़न बढ़ाने में योगदान देती है |

 Yoga




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...