सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Urinary disorder and their treatment


मूत्रविकार  (Urinary disorder) और उनके उपचार 

मूत्रविकार एक ऐसा रोग है जो महिला ,पुरुष ,बच्चे ,बुजुर्ग सभी को हो सकता है  यदि बहुमूत्र की शिकायत हो या मूत्र खुलकर न आता हो ,जलन होती हो या बच्चे बिस्तर मे ही मूत्र कर देते है उन सभी के लिए देसी नुस्खे है आप उन्हें अवश्य परखे |



 Urinary System




  1. बार-बार पेशाब आने पर 50 ग्राम भुने चने खाने के बाद थोडा गुड खाये ऐसा दो हफ्ते लगातार करने से बहुमूत्र की शिकायत दूर होगी बुजुर्गो को इसका सेवन ज्यादा दिन तक करना चाहिये ऐसा करने से पाचन शक्ति ठीक होती है |
  2. गुड और तिल से बना हुआ लड्डू खाने से बहुमूत्र की शिकायत कम होती है सर्दियों में इसका सेवन बहुत उपयोगी है |
  3. पेशाब यदि बार-बार और अधिक मात्रा मे आए तो भोजन के बाद दो केले खाने से यह समस्या दूर होती है अंगूर खाने से भी इस रोग मे लाभ होता है |
  4. यदि बच्चा सोते समय पेशाब करता है तो उसके मसाने कमजोर हो जाते है इसके लिए एक छुआरा धोकर अच्छे कपडे से साफ़ कर एक गिलास दूध में उबाले उस दूध को ठंडा करके बच्चे को पिला दे ऐसा एक हफ्ता लगातार करने से बच्चा सोते समय पेशाब नहीं करेगा |
  5. पेशाब बंद होने पर या रुक-रुक कर आने पर 1 लीटर पानी मे 50 ग्राम प्याज के टुकड़े उबाले खूब उबलने के बाद उसे छान ले छने हुए पानी मे शहद मिलाकर प्रतिदिन तीन बार पिये ऐसा करने से पेशाब खुल कर आता है |
  6. पेशाब बंद होने पर 5 नग प्याज लेकर उसको छीलकर चटनी बना ले उसमे उतना ही आटा मिलाकर गूँथ ले और हल्का गर्म करके पेट पर इसका लेप करे ऐसा करने से पेशाब खुलकर आता है |
  7. 2 ग्राम मिश्री और 2 ग्राम जीरा लेकर दोनों को पीसकर पानी के साथ लेने से रुका हुआ पेशाब खुल जाता है यह उपाय दिन मे तीन बार करे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...