सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Honey for beautiful skin



सुन्दरता के लिए शहद का प्रयोग :-


शहद का सेवन करने से चेहरे का रंग निखर जाता है क्योंकि शहद का निर्माण ही गुलाब और फूलों के रस से होता है इसलिए उत्तम कोटि के साबुन ( Toilet Soap )में शहद डाला जाता है जिससे त्वचा की कोमलता और सुन्दरता में कमी ना रहे |

हमेशा शुद्ध शहद ही उपयोग करे नकली एवं बनावटी शहद का प्रयोग घातक सिद्ध हो सकता है | शहद की शुद्धता की पहचान के लिए आप हमारा यह लेख पड़ सकते है |

(असली शहद की पहचान कैसे करे)



 healthy honey with lemon




1 . चहरे को साफ़ पानी से धोएं और उसके बाद शुद्ध शहद का अपने चहरे पर लेप करे |  एक घंटे बाद साफ़ पानी से अपना चेहरा धो ले | आप अपने चेहरे पर एक नई चमक देखेंगे झुर्रिया ,मुहांसे और शिथिलता का निशान भी नहीं रहेगा |

2 . एक चम्मच शहद में आधे नींबू का रस मिलाकर खाना खाने से पहले चेहरे पर लगायें खाना खाने के बाद चेहरे को हल्के गरम पानी या बेसन लगाकर साफ़ करे आपके चेहरे पर जो बाल है वह भी साफ़ हो जायेंगे और एक नया ही नखार आ जायेगा |

3 . एक चम्मच शहद लेकर ऊँगली से निचे से ऊपर की ओर अपने चेहरे ,कान ,गर्दन पर लगाइए | ऐसा करने से आपके चेहरे पर खिचाव सा बना रहेगा | 30 मिनट के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले |यह उपाय प्रतिदिन दो माह तक करने से आपका चेहरा गोरा ,चिकना एवं सुन्दर हो जायेगा |

4 . शहद का लोशन भी घर पे बनाया जा सकता है | जिसे लगाने से आपकी त्वचा सुन्दर हो जाती है और आपकी त्वचा को पोषण भी मिलता है | लोशन बनाने के लिए एक  चम्मच मीठे बादाम रोगन का तेल और दो चम्मच शुद्ध शहद | दोनों को मिलाकर रख ले , अब अपने चेहरे को साफ पानी से धो लेंं फिर उस पर लोशन का लेप करे 30 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले |

5 . एक बड़े चम्मच शहद में दो चम्मच दूध की मलाई मिलाकर देर तक फेंंटे अब इस लेप को अपने चेहरे पर हल्के हाथों से निचे से ऊपर की ओर मले और 15-20 मिनट तक अपने चेहरे की मसाज करे उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ करले ऐसा करने से चेहरे की झुर्रिया मिट जाती है और चेहरे पर एक निखार आ जाता है | 

6 . जिनकी त्वचा बहुत चिकनी एवं मुलायम होती है | उनके चेहरे पर कील ,मुहांसे ,दाने निकल आते है | इसके लिए एक चम्मच शहद में एक छोटे नींबू का रस मिलाकर लेप बना लेंं | इस लेप को सुबह-शाम अपने चेहरे पर लगायें | आपका चेहरा साफ़ हो जायेगा और कील-मुहांसों से भी राहत मिलेगी |

7 . अगर त्वचा जल-कट गई है तो शहद में जौंं का आटा या बेसन मिलाकर जली-कटी त्वचा पर लगायें | यह प्रयोग प्रतिदिन 20 दिन तक करे आपकी त्वचा पहले की तरह स्वस्थ हो जाएगी |

शहद खाने में तो स्वास्थ वर्धक है ही त्वचा के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम से भी अधिक गुणकारी है | शहद के उपयोग से चेहरे के दाग-धब्बे तो मिट ही जाते है इसके प्रयोग से जख्म भी जल्दी भर जाते है |   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...