सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Is banana consumption preventable from heart disease


क्या प्रतिदिन केले के सेवन से दिल के  दौरे की संभावना कम हो जाती है ?

आज लगभग सभी देशो में केला फल प्रेमियों की पसंद बन चुका है | यह लगभग  70 से 80 करोड़ लोगों के दैनिक आहार की जरूरत बन चुका है |  इसे भिन्न -भिन्न भाषाओं में भिन्न - भिन्न नामों से पुकारा जाता है | जैसे -  संस्कृत में भानुफल ,कदली फल और  बंगला में केली कहा जाता है |


 heart diseases



 केले की ढाई सौ से अधिक प्रजातियां हैं |  एक केले में लगभग  400 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है जो कि एक गिलास संतरे के रस से मिलता है विभिन्न शोध बताते हैं कि पोटेशियम युक्त फलों के सेवन से दिल के दौरे की संभावना 30% तक कम हो जाती है |

 यह दुनिया भर के खिलाड़ियों का पसंदीदा फल है | इसमें विटामिन सी विटामिन बी  कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन,  पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है | केले को गैस्ट्रिक ,अल्सर व डायरिया में उपयोगी माना जाता है | आयुर्वेद में केले को ठंडा और भूख बढ़ाने वाला पौष्टिक फल माना गया है |

 Banana



 केले के पेड़ का हर तत्व मूल्यवान होता है केले के तने से रेशा बनता है और इसके पत्ते भोजन करने के काम आते है इसके पत्ते छत बनाने के काम भी आते है | केले की जड़ भी बहुत काम आती है |

 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की जन्म पत्री में गुरूवार ख़राब हो तो उस व्यक्ति को पुखराज धारण करने की सलाह दी जाती है | लेकिन पुखराज बहुत महंगा आता है | जिसे खरीदना हर व्यक्ति के लिए संभव नहीं है | इसके लिए वह व्यक्ति केले की जड़ को विधि-विधान से धारण कर सकता है | केले की जड़ भी पुखराज जैसा ही काम करती है |

 पूरे भारत वर्ष में केले की पैदावार होती है | लेकिन केले की सबसे अच्छी और ज्यादा पैदावार मध्यप्रदेश ,गुजरात ,आंध्रप्रदेश ,कर्नाटक ,महाराष्ट्र और तमिलनाडु  में होती  है | हमारे देश भारत से लगभग 40 से भी अधिक देशो     को केला निर्यात किया जाता है |


हमारा भारत देश केले के उत्पादन में पहले स्थान पर है | केले में अनेक गुण होते है केला गर्म और नमी वाले क्षेत्र में पैदा होता है | केले का छिलका इतना मोटा होता है की केला काफी समय तक सुरक्षित रहता है यही कारण है की इसका छिलका अगर काला पड़ जाता है तब भी केला अन्दर से ख़राब नहीं होता है | केले को कच्चा ही तोड़ लिया जाता है यह सामान्य तापमान पर भी पक जाते है | केले में फ्रेक्टोज ,सुफोज और ग्लूकोज भरपूर मात्रा में होता है जो जल्दी पचकर हमारे खून में पहुच जाता है और इससे हमें तुरंत ऊर्जा मिलती है | स्पोर्ट्स मेन ताकत और ऊर्जा पाने के लिए केले का सेवन करते है |  केला आसानी से पच जाता है इसलिए छोटे बच्चो को यह खिलाया जाता है | दस्त लगने पर भी केले का सेवन लाभदायक होता है यह पेट के अल्सर में बहुत लाभदायक होता है | एक केले में लगभग 90 से 100 तक कैलोरीज होती है इसमें 0 .5 प्रतिशत वसा होती है | इसलिए मोटापा कम करने में यह बहुत फायदेमंद है |   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...