सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Treatment of 8 kinds of diseases from potatoes

जी हां दोस्तों आज हम आपको आलू के बारे में कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जिनका आयुर्वेद में बहुत ही महत्व है |


  potatoes




आलू के बारे में सबसे पहले यह जान लेना चाहिए कि आलू विटामिन से भरपूर शुष्क और गर्म होने के साथ-साथ यह संपूर्ण आहार है और रोटी से पहले पचता है |
आलू के अंदर कैल्शियम,विटामिन बी, विटामिन सी एवं फास्फोरस बहुत मात्रा में पाए जाते हैं | जो लोग निरंतर आलू का प्रयोग करते हैं उनकी रक्त वाहिनी बड़ी आयु तक लचकदार बनी रहती है | तथा कठोर नहीं हो पाती इसलिए आलू खाकर लंबी आयु प्राप्त की जा सकती है |




बेरी-बेरी (Bery-Beri) :

बेरी -बेरी इस रोग में रोगी के चलने की शक्ति क्षीण हो जाती है | और वह चलने में असहाय हो जाता है | इस रोग में जंघागत नाड़ियों में क्षीणता का लक्षण विशेष रूप से होता है , इसके लिए आलू को पीस कर उसका रस निकाल लेंं , एक-एक चम्मच चरो समय रोगी को पिलायें तो रोगी को शीघ्र लाभ होगा |

विटामिन सी का खजाना है आलू :

आलू में विटामिन सी काफी मात्रा में पाए जाते हैं | उबालकर हर रोज 250 ग्राम आलू खाने वालों के शरीर से विटामिन सी की कमी दूर हो जाती है  | वैसे यदि उसे भूल कर खाया जाए तो अधिक गुणकारी है |

रक्तपित (SCURVY ) दूर करता है आलू :

यह रोग केवल विटामिन सी की कमी के कारण ही होता है | इस रोग के लक्षण यह है | कि आरंभिक  स्टेज पर रोगी के मन और शरीर की शक्ति क्षीण हो जाती है | उसका शरीर दुबला तथा चेहरे का रंग पीला पड़ जाता है थोड़ा सा काम करने पर ही उसकी सांस फूलने लगती है, शरीर पर मोटे मोटे दाने निकलते हैं, मसूड़े सूज जाते हैं उनमें से खून आने लगता है, धीरे-धीरे जैसे यह रोग बढ़ता है,तो रोगी की मांसपेशियां विशेष प्रमारक पेशियों से रक्त स्राव होकर उनमें वेदना युक्त तथा स्पर्शक्षम ग्रंथियां भी बन जाती हैं | हृदय-मांंस में भी स्राव होकर हृदय दर्द का रोग बन जाता है, नासिका आदि में भी खुला स्राव हो  सकता है, CARIES और पूथस्राव भी बह सकता है, यह सब कुछ विटामिन सी, की कमी के कारण ही होता है | इसका सबसे सरल और सस्ता उपचार यही है, कि आप हर रोज कच्चे आलू खाना प्रारंभ कर दें |

नील पड़ना :

कभी -कभी शरीर पर चोट लगने से नील से पड़ जाते है ,नील वाली जगह पर कच्चा आलू पीस कर लगा देंं |
इससे यह नील दूर हो जायेंगे |

जलने पर आलू से करे उपचार :

जली हुई त्वचा पर आलू पीसकर लगा देने से जलन दूर हो जाती है, और शरीर पर छाले भी नहीं पड़ते, यदि कोई प्राणी तेज धूप और लू के कारण झुलस गया हो तो उसके शरीर पर आलू का रस अच्छी तरह से रुई से लगा दें |

घुटने के दर्द के लिए लाभकारी है आलू :

घुटनों में किसी प्रकार का दर्द हो या सूजन आ गई हो, तो कच्चे आलू को पीसकर उस पर लेप करते रहे कुछ ही दिनों में आपका दर्द दूर हो जाएगा |

पथरी के लिए उपयोगी है आलू :

पथरी रोग के नाम से ही लोग डरते हैं ,क्योंकि इससे गुर्दों  में भी दर्द होने लगता है | ऐसे रोगी को आलू भूनकर सुबह शाम दोपहर खिलाते रहने से यह रोग 40 दिन में ठीक हो जाता है |

चर्म रोग में लाभकारी है आलू :

जिस रोगी के शरीर पर लाल फुंसियां निकल आई हैं , इनके कारण बुखार भी हो गया हो , ऐसे रोग का इलाज करने के लिए आलू को पीसकर फुंसियों वाली जगह पर अच्छी तरह से लगा दे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...