सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Rainy season and your food



बारिश का मौसम और स्वस्थ भोजन :

 बारिश के मौसम का हम बेसब्री से इंतजार करते हैं | लेकिन इस खुशी के साथ साथ हमें यह चिंता भी सताती है | कि कहीं बारिश के मौसम में हम जो खान-पान करते हैं उससे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव ना पड़े इसलिए इस मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है आइए जानें कैसे |



Rainy season and your food
 Rainy season and your food


वर्षा ऋतु में दूषित वात, पित्त, कफ के कारण हमारे शरीर की जठराग्नि मंद हो जाती है | भोजन का पाचन ठीक तरह से नहीं हो पाता | पेट से संबंधित कई रोग हो जाते हैं | इस मौसम में व्यक्ति चर्म रोगों के शिकार अधिक हो जाते है |इसलिए व्यक्ति को इस मौसम में संयमित आहार-विहार करना चाहिए |                                                         
स्वस्थ और निरोग रहने के लिए आवश्यक है | कि प्रत्येक मनुष्य अपनी प्रकृति शारीरिक अवस्था स्थान देश और मौसम के अनुसार भोजन करें | यदि ऐसा नहीं किया जाता तो शरीर को अनेक रोग अपनी चपेट में ले सकते हैं | यही कारण है कि आयुर्वेद में ऋतुओं के आधार पर आहार-विहार का निर्धारण किया गया है | सर्दी ,गर्मी और वर्षा ऋतु में से वर्षा ऋतु में खानपान पर अधिक ध्यान देना चाहिए | क्योंकि इस मौसम में वातावरण में नमी अधिक होने से शरीर की पाचन क्रिया मंद पड़ जाती है | जिससे अनेक रोग पैदा हो जाते हैं इस ऋतु में चर्म रोग होने की संभावना अधिक रहती है | क्योंकि पानी दूषित हो जाता है | वर्षा ऋतु में शरीर भारी-भारी रहता है सुस्ती और तंद्रा छाई रहती है | काम करने को कम और सोए रहने को अधिक मन करता है | 

ऐसे में शारीरिक श्रम भी कम हो पाता  है | इसका कारण यह है कि पानी गिरने से चलन-परिचालन प्रक्रिया धीमी पड़ जाती है स्फूर्ति ,बल और अग्नि क्षीण हो जाती है तथा वात का प्रकोप अधिक होने लगता है | पित्त की मात्रा बिगड़ जाती है |

इस मौसम में शरीर में दर्द , थकावट, दस्त, उल्टी एवं चर्म रोग आदि न पचने या गलत और असमय लिए गए आहार के कारण उत्पन्न हो जाते हैं | शरीर की रक्षात्मक क्षमता एवं रोगों से लड़ने की शक्ति भी क्षीण हो जाती है |


वर्षा ऋतु में होने वाले रोग :

अग्निमांद्य ,अजीर्ण ,कृमि ,अल्मपित्त , त्वचा रोग, एलर्जी , कास श्वास , संधि विकार, संधि शूल आदि बरसात में होने वाले रोग हैं |

वर्षा ऋतु में कैसा भोजन करे :

 वर्षा ऋतु में जठराग्नि क्षीण हो जाती है | इसलिए हल्के एवं जल्दी पचने भोजन का सेवन करना चाहिए |
वर्षा ऋतु में भिंडी, लौकी, तोरई, परवल, कद्दू , करेला आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए |
फलों में आम, जामुन,बेर , अंगूर आदि का सेवन उत्तम रहता है अपने आहार में व्यक्ति को हरा, धनिया, लहसुन, अदरक, जीरा ,हींग ,काली मिर्च आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए |
भोजन में गेहूं, ज्वार, पुराना जौ, साठी चावल,लाल चावल आदि का उपयोग करना चाहिए |
दूध ,धी का सेवन भी इस मौसम में वात नाशक एवं शारीरिक शक्ति के लिए अच्छा रहता है पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए |पुराने चावल,गेहूं, खिचड़ी ,मूंग की दाल, मसाले से युक्त साग-सब्जी जैसे- परवल, बैगन, बथुए का साग, आदि का सेवन ठीक रहता है |
वर्षा ऋतु में पसीना बहुत आता है और बहुत देर से सूखता है | शरीर का सारा भाग पसीने के कारण चिपचिपा हो जाता है | जिससे चर्म रोग होने की संभावना बढ़ जाती है ऐसे में नीम, करेला आदि का प्रयोग करना चाहिए साथ ही कोष्ट को शुद्ध रखने के लिए त्रिफला लें | सोंठ , लहसुन, प्याज, पुदीने का भी सेवन करें |
पानी हमेशा उबालकर ठंडा करके ही पिएं |
यदि आपको दमा अथवा श्वास रोग हो तो कफ़ नाशक पदार्थो का सेवन करे जैसे - काली मिर्च , कला नमक , दाल चीनी , सोंठ , जीरा , आदि |

वर्षा ऋतु और सावधानी :

1 . दिन में कम से कम दो बार स्नान करें |एवं हल्के रंग वाले सूती कपड़े पहनें |
2 . वर्षा ऋतु में शाम का भोजन सूर्यास्त होने से पहले ही कर लेना चाहिए क्योंकि सूर्यास्त होने के बाद जठराग्नि और मंद हो जाती है |
3 . भोजन हल्का और सुपाच्य ही करें ,और कम खाएं |
4 .स्वच्छ व नमी रहित स्थान पर सोना चाहिए जमीन पर ना सोएं |
5 . त्वचा की सफाई नियमित रूप से करनी चाहिए रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें |
6 . शरीर पर तेल की मालिश करनी चाहिए |
7 . वर्षा ऋतु में कभी-कभी तेज धूप होती है |अतः धूप से बचने के लिए छाते का प्रयोग करें कई बार वर्षा के बाद उमस हो जाती है |ऐसे में हल्के कपड़े पहने वर्षा के पानी से भीगने के बाद पंखे की हवा ना खाएं शरीर का तापमान सामान्य होने दे फिर पंखा चलाएं |

क्या ना करें :

1 . हर जगह का पानी ना पिएं वर्षा काल में दूषित जल पीने से अनेक रोग हो जाते हैं
2 . बरसात के मौसम में नदी तालाब जलाशय आदि में स्नान नहीं करना चाहिए |
3 . वर्षा ऋतु में स्त्री के साथ अधिक संसर्ग नहीं करना चाहिए |
4 . बरसात के मौसम में जीव जंतु व जहरीले कीड़े भूमि पर विचरण करने लगते हैं अतः इस मौसम में नंगे पैर नहीं घूमना चाहिए |
5 . इस मौसम में दिन में सोना नहीं चाहिए अधिक परिश्रम करने से भी बचें |
6 . वर्षा ऋतु में नए अनाज का इस्तेमाल ना करें क्योंकि इससे पाचन पर बुरा प्रभाव पड़ता है |
7 . वर्षा ऋतु में अधिक ठंडे पदार्थ ना लें |
8 . पानी हमेशा उबालकर ही पिएं इस मौसम में पानी के अशुध्द होने के कारण ही ज्यादा रोग होते हैं |अतः हमेशा पानी को शुद्ध करके ही पिएं |
9 . मांस, मछली, दही, कच्चा दूध, लस्सी आदि का प्रयोग ना करें | क्योंकि यह सब खाने का मतलब है अधिक परिश्रम और अधिक परिश्रम से पसीना आता है |और बारिश में अधिक पसीना आने का मतलब है ,रोगों को दावत देना | घी मक्खन तथा चिकने भोजन से भी बचें |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...

best home made remedies of headache

सिर दर्द : सिर दर्द का कारण चाहे जो हो पर जब सिर दर्द होता है तो बहुत बड़ी समस्या बन जाती है अगर समय रहते ही इसका निवारण हो जाए तो ठीक है अगर न हो तो जीवन मे नीरसता आ जाती है  इसके निवारण के लिये कुछ घरेलु नुस्खे है आप इन्हे अवश्य आजमाएं |    headache सिर दर्द के समय नाक के नथुनों में एक एक बूंद शहद डालकर ऊपर की और सांस ले ऐसा करने से सिर दर्द मे तुरंत लाभ मिलता है  5 ग्राम काली मिर्च चबाकर खाये उसके बाद दो चम्मच देसी घी पी ले ऐसा करने से आधा शीशी ( Migraine) के दर्द मे आराम मिलता है  दाल चीनी को पानी में डाल कर बारीक पीस ले फिर इस लेप की माथे पर मालिश करे ऐसा करने से सिर दर्द मे आराम मिलता है  पिपरमिंट की चाय सिर दर्द के लिए बहुत लाभ दायक है पिपरमिंट मे ऐसे तत्व पाये जाते है जो मांसपेशियों की जकडन को दूर करते है और सिर दर्द से छुटकारा दिलाते है अतः सिर दर्द होते ही एक कप पिपरमिंट चाय पी ले  रोज सुबह एक सेब पर काला नमक लगा कर खाने से पुराने से पुराना सिर दर्द भी गायब हो जाता है यह प्रयोग 20 दिन तक करे  1-2 बूंद दालचीनी का तेल  सिर पर लगाकर मलन...