सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Home made Remedies for Waist and Back Pain

कमर दर्द (back ache)

कमर दर्द हो तो बहुत परेशानी होती है उठना ,बैठना ,चलना ,फिरना इन सब से हम लाचार हो जाते है  अगर आप भी कमर दर्द से परेशान है और हर तरह की दवा ,मलहम ,क्रीम ,लगाकर परेशान हो गए है तो कुछ देसी नुस्खे अवश्य अपनाये |



 Back Pain 



  1. असगंध के पत्ते पर अच्छी तरह तेल लगाये फिर उन्हें गर्म कर ले गर्म करने के बाद दर्द वाले स्थान पर अच्छी तरह बांध ले ऐसा तीन चार दिन करने से दर्द चला जायेगा |
  2. गेहूं की रोटी एक तरफ से सेंक ले और दूसरी तरफ से कच्ची छोड़ दे जिस तरफ से रोटी कच्ची है उस तरफ तिल का तेल अच्छी तरह से लगा कर दर्द वाली जगह बांध ले ऐसा करने से दर्द नहीं रहेगा |
  3. जायफल  को अच्छी तरह से घिसकर तिल के तेल मे मिलाकर गर्म करे फिर ठंडा होने पर कमर की मालिश से दर्द मे आराम मिलेगा |
  4. सोंठ को दरदरा पीस कर दो कप पानी मे जब तक उबाले की पानी आधा रह जाए अब इसे उतारकर ठंडा कर ले अब इसमें दो चम्मच अरंडी का तेल मिला ले अब सोने से पहले इस काडे को कमर पर लगाए दर्द मे आराम मिलेगा |
  5. सोंठ को पीस कर उसका चूर्ण बना ले अब इस चूर्ण में नारियल का तेल मिला ले अब इसे गर्म करके कमर की मालिश करे दर्द मे आराम मिलेगा |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

engage children's mind in studies

यदि बच्चों का पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता तो करे यह उपाय : बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा चिंता माता-पिता को होती है | माता पिता हमेशा चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल करें | इसलिए वह बच्चों पर थोड़ी सख्ती भी करते है | जैसे -बच्चों को  खेलने से रोकना , पढ़ाई के लिए बार-बार बोलना ,अच्छी से अच्छी जगह ट्यूशन लगाना आदि | लेकिन बच्चे फिर भी अच्छे अंक प्राप्त करने में असमर्थ रहते हैं |   बच्चों का मन पढ़ाई में लगे और वह अच्छे अंको से पास हो इसके लिए एकाग्रता बहुत जरूरी है  | अगर आप भी ज्योतिष ,वास्तुु, फेंगशुई को मानते हैं | तो इनमे बहुत से ऐसे उपाय हैं जिनके जरिए हम बच्चों की एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं | प्रकृति में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ऊर्जा प्रवाहित हो रही है  वास्तु और फेंगशुई का काम है दोनों  ऊर्जाओं का संतुलन बनाए रखना और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना इसके लिए हमें वास्तु और फेंगशुई के नियमों का पालन करना होगा | 1 .  बच्चों का अध्ययन कक्ष हमेशा पश्चिम या दक्षिण दिशा में बनाना चाहिए क्योंकि इससे स्...

best tips that will save you from blood pressure disease

 क्या आप भी है रक्तचाप ( Blood Pressure ) से परेशान ? ह्रदय रोग ( Cardiovascular disease) हमारे देश में मृत्यु का मुख्य कारण है | परंतु अधिकतर मृत्यु का कारण उच्च रक्तचाप (high blood pressure) होता है |  Blood pressure हमें यह मानकर चलना चाहिए कि उच्च रक्तचाप द्वारा हमें अधिक काम करना पड़ता है | अधिक काम करने से हृदय के पट्टे मोटे हो जाते है, और बढ़ जाते हैं |  जिस कारण हृदय रक्त का पंप करने में कमजोर हो जाता है | जिस कारण रक्त फेफड़ों में तथा शरीर के अन्य भागों में एकत्रित हो जाता है |  अधिक रक्तचाप का प्रभाव जब त्वचा पर पड़ता है |  तो नाड़ी किसी कमजोर स्थान से कट जाती है | उच्च रक्तचाप (high blood pressure) का मतलब यह है, कि किसी व्यक्ति का रक्तचाप हर समय ऊंचा रहे तभी हमें मानना चाहियें कि यह रक्तचाप का मरीज है | कई बार रक्तचाप मानसिक स्थिति से अथवा अधिक व्यायाम,परिश्रम करने से भी बढ़ जाता है | रक्तचाप की बीमारी किसी एक कारण से नहीं होती इसके होने के के कारण मिल जाते हैं | उच्च रक्तचाप के कोई लक्षण नहीं होते कई बार बीमार लोगों को ज्ञात ही नहीं होता कि उन्हें ...

Rainy season and your health

बारिश का मौसम और आपकी सेहत : Rainy Season and your health बारिश का मौसम हर किसी को लुभाता है इस मौसम में भीगना शायद ही किसी को अच्छा न लगता हो | किंतु दिल में स्वास्थ्य को लेकर एक चिंता भी बनी रहती है कि कहीं बारिश में भीगने से हमारी सेहत अथवा हमारी त्वचा पर कोई बुरा असर ना हो | यदि हमारा स्वास्थ्य ठीक है तभी हम किसी भी मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | अन्य मौसमों की तरह मानसून में भी शरीर अनेक विकारों का सामना कर सकता है | यदि थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो हम इस बरसाती मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं | बरसात के मौसम में इन बातों का रखें ख्याल : बरसात में अधिक समय तक भीगने से बचे | यदि कभी ऐसा मौका आ जाए तो सिर को कम से कम भीगने दें | भीग जाने पर तुरंत सबसे पहले सिर को सुखा लें वरना वहां भारीपन एवं दर्द आदि हो सकता है | मेहनत वाले काम जिनमे पसीना अधिक आता हो जैसे – साइकिल चलाना .मजदूरी करना .कपड़े धोना ऐसे काम करने से पसीना अधिक आता है और शरीर भी गर्म हो जाता है | अतः ऐसे काम करने के बाद बारिश में भीगने से बचें | यदि आप अधिक परिश्रम कर...